वैनकूवर की साध-संगत ने पावन एमएसजी अवतार माह की खुशी में दिखाया उत्साह

31 यूनिट रक्तदान कर एक बार फिर समाज सेवा की अनुपम मिसाल पेश की

Published On

वैनकूवर/कनाडा(सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन एमएसजी अवतार माह की खुशी में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर कमेटी (वैनकूवर, बीसी, कनाडा) के सेवादारों ने एक बार फिर समाज सेवा की अनुपम मिसाल पेश की है। सेवादारों द्वारा 7 अगस्त को कनाडियन ब्लड सर्विसेज (लैंगली, बीसी, कनाडा) में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर के दौरान सेवादारों ने कुल 31 यूनिट रक्त दान किया। सेवादारों का कहना है कि पूज्य गुरुजी की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए वे नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं, चाहे वे देश में हों या विदेश में। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों द्वारा किए गए इस भलाई कार्य की चहुं ओर प्रशंसा की जा रही है।

Vancouver-Misal

About The Author

Related Posts