Blood Donation Camp: यूएई में साध-संगत की हुई खूब सराहना, पूज्य गुरु जी का तहेदिल से किया धन्यवाद

साध-संगत ने किया 46 यूनिट रक्त व 9 यूनिट प्लेटलेट्स दान 

Published On
यूएई (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन एमएसजी अवतार माह की खुशी देश-विदेशों की साध-संगत मानवता भलाई के कार्य कर मना रही है। इसी कड़ी में बीते दिन यूएई की साध-संगत ने अबू धाबी ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के नेतृत्व में लगाए गए इस रक्तदान शिविर में साध-संगत ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए 46 यूनिट रक्त और 9 यूनिट प्लेटलेट्स दान किए। इस अवसर पर ब्लड सेंटर के स्टाफ ने सेवादारों द्वारा किए गए इस नेक कार्य की सराहना करते हुए पूज्य गुरु जी और सेवादारों का तहेदिल से धन्यवाद किया तथा अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की। UAE News
 
 

About The Author

Related Posts