शिक्षा और रोजगार
Car Caught Fire: रोहतक में खड़ी कार में लगी आग, पास खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त
प्लग के पास स्पार्किंग से आग लगने की आशंका
रोहतक (सच कहूँ/नवीन मलिक)। Rohtak News: शीला बाईपास चौक पर बुधवार दोपहर पुल के नीचे खड़ी एक क्रेटा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से पास खड़ी एक स्विफ्ट कार का भी एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि स्विफ्ट में लगा सीएनजी सिलेंडर आग की चपेट में आने से पहले कार को वहां से हटा लिया गया। जींद के गांव भंभेवा निवासी सोमबीर क्रेटा कार से रोहतक आया था। उसने कार को शीला बाईपास पुल के नीचे खड़ा किया और बाहर चला गया। कुछ देर बाद प्लग के पास स्पार्किंग हुई और कार में आग लग गई।
आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। सोमबीर ने बताया कि उसने क्रेटा कार मार्च 2026 में ही खरीदी थी। वह गांव से रोहतक आया था और कार खड़ी करने के कुछ ही देर बाद उसमें आग लग गई। पास खड़ी स्विफ्ट कार के मालिक मोहित ने बताया कि आग लगने के बाद उसकी कार का एक हिस्सा भी जल गया। कार में सीएनजी सिलेंडर लगा है, जो भरा हुआ था। उसने लोगों की मदद से कार को तुरंत वहां से हटवा दिया। उसका कहना है कि अगर सीएनजी सिलेंडर आग की चपेट में आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
1.jpg)