24 करोड़ की लागत से गोहाना जुलाना मार्ग के निर्माण  कार्य का नारियल फोड़कर किया शुभारंभ

गोहाना-जुलाना मार्ग के नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: बरोदा विधानसभा क्षेत्र से विधायक इन्दुराज नरवाल ने गाँव बरोदा में  गोहाना-जुलाना पीडब्लूडी मार्ग के नवनिर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस सड़क के निर्माण कार्य एस्टीमेट लगभग 24 करोड़ 83 लाख रुपये का था , जबकि इसका टेंडर 15 करोड़ 2 लाख रुपये में हुआ है। यह सड़क वाल्मीकि चौक, गोहाना से गाँव रिंढाणा की सीमा तक भिवानी ब्रांच नहर तक, लगभग 21.5 किलोमीटर लंबी और 24 फीट चौड़ी बनाई जाएगी। रेलवे फाटक से वजीरपुर मोड़ तक और गाँव बरोदा, बनवासा, रिंढाणा में लगभग 4 किलोमीटर सड़क सीमेंट-कंक्रीट सीसी  बनाई जाएगी तथा दोनों तरफ़ नालों का निर्माण भी किया जाएगा।

सड़क का निर्माण कार्य लगभग एक वर्ष के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। इस सड़क की स्वीकृति 27 अगस्त 2025 को विधानसभा सत्र के दौरान विधायक इन्दुराज नरवाल द्वारा सड़क की आवश्यकता और क्षेत्रवासियों की मांग को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद मिली थी। विधानसभा में लगातार आवाज़ उठाने के प्रसाद विभाग द्वारा इस सड़क का निर्माण कार्य आरंभ किया गया है।  इस अवसर पर कथूरा ब्लॉक प्रधान मास्टर राकेश, मुंडलाना ब्लॉक प्रधान रघुबीर सहरावत, सरपंच जितेंद्र उर्फ पीलू खासा, पहलवान बलराम मोर, अजय खासा, पूर्व सरपंच विकास धोला, मोनू, सुनील खासा, मिंदर, विकास सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Sonipat

About The Author

Related Posts