मनरेगा श्रमिकों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी, 230 श्रमिकों ने लिया विधिक चेतना शिविर का लाभ

मनरेगा श्रमिकों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी, 230 श्रमिकों ने लिया विधिक चेतना शिविर का लाभ

Published On

टिब्बी (सच कहूँ न्यूज़)। Tibbi News: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा प्रेषित स्टेट एक्शन प्लान की पालना में शुक्रवार को तालुका विधिक सेवा समिति टिब्बी की ओर से ग्राम पंचायत खारा खेड़ा के नरेगा स्थलों पर विधिक चेतना शिविर आयोजित किए गए। चक 1 सीडीआर, 3 सीडीआर एवं 9 केएचआर में आयोजित शिविरों में करीब 230 श्रमिक लाभान्वित हुए। शिविर में उपस्थित श्रमिकों को दहेज हत्या, महिलाओं के साथ क्रूरता की रोकथाम तथा घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही रालसा-नालसा की विभिन्न योजनाओं, पालनहार योजना तथा विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं की जानकारी दी गई। श्रमिकों को नालसा हेल्पलाइन नंबर 1500 के बारे में भी बताया गया।

शिविर में आगामी तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति एवं समझौते के माध्यम से निस्तारण कराया जा सकता है। शिविर में मैट भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन पीएलवी मुनसफ अली एवं प्रभु राम द्वारा किया गया।

यह विधिक चेतना शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष  तनवीर चौधरी, सचिव  गजेंद्र सिंह तेनगुरिया अपर जिला एवं सेशन न्यायाधी, हनुमानगढ़ तथा तालुका विधिक सेवा समिति टिब्बी के अध्यक्ष एवं एसीजेएम  तुषार बिश्नोई के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

Tibbi News

About The Author

Related Posts