शिक्षा और रोजगार
Independence Day 2026: उत्कृष्ट सेवाओं वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित
जयपुर ACB मुख्यालय में धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस
Independence Day 2026: जयपुर (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के जयपुर मुख्यालय में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित किया जाएगा। समारोह में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, सलामी गार्ड का निरीक्षण और स्वतंत्रता दिवस संदेश सहित कई कार्यक्रम होंगे। इस दौरान उल्लेखनीय एवं सराहनीय सेवाएं देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। Jaipur News
स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले ACB मुख्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 8 बजे निर्धारित पोशाक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिसकर्मी सेरेमोनियल ड्रेस में, जबकि अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी औपचारिक पोशाक में समारोह में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ACB महानिदेशक गोविंद गुप्ता सुबह 8:29 बजे समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद 8:30 बजे राष्ट्रगीत के साथ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान का कार्यक्रम होगा। इसके कुछ ही मिनट बाद सुबह 8:35 बजे महानिदेशक सलामी गार्ड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 8:37 बजे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनका संबोधन और संदेश होगा।
समारोह का महत्वपूर्ण हिस्सा डीजीपी डिस्क एवं पदक वितरण कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम सुबह 8:40 बजे शुरू होगा। इसमें ACB में उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाएं देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह के जरिए विभाग के उन कर्मचारियों और अधिकारियों के योगदान को रेखांकित किया जाएगा, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन किया है। मुख्य समारोह समाप्त होने के बाद सुबह 9 बजे हाई टी का आयोजन किया जाएगा। ACB मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। Jaipur News