हरियाणा स्टेट अस्मिता महिला वुशु लीग में प्रताप स्कूल की खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक

रोहतक में महिला वुशू लीग में प्रताप स्कूल की खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: रोहतक में आयोजित हरियाणा स्टेट अस्मिता महिला वुशू लीग में प्रताप स्कूल  की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में अन्नू ने 56 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक, जबकि नक्ष ने 52 किलोग्राम और यामिका ने 42 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों के विद्यालय पहुंचने पर  भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक सत प्रकाश नंबरदार, प्रधानाचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया, सोमबीर आर्य तथा कोच विनोद गुलिया ने पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी। प्रधानाचार्या दया दहिया ने कहा कि  स्कूल में विद्यार्थियों के खेल, शिक्षा, अनुशासन एवं कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

Kharkhoda News

About The Author

Related Posts