शिक्षा और रोजगार
PM Awas Yojana News: प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मिली ख़ुशी
397 को प्रथम किश्त व 153 को हुई दूसरी किश्त जारी
Pradhan Mantri Awas Yojana: ओढ़ां, (सच कहूँ/राजू)। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत किश्त के अभाव में पिछले करीब डेढ़ वर्ष से अधर में लटके मकानों के पूरा होने की उम्मीद जगी है। सरकार ने लाभार्थियों के खातों में किश्तें डाल दी हैं, लेकिन अभी भी कुछ लाभार्थी किश्त से वंचित हैं। ओढां खंड में 2024-25 में कुल 843 लोगों ने योजना के तहत मकानों के लिए आवेदन किया था। जिसमें से 417 पात्र योग्य पाए गए। PM Awas Yojana News
इन पात्रों में से 174 लाभार्थी प्रथम किश्त से तथा 243 दूसरी किश्त से वंचित चलने के कारण उनके मकान बिना छतों के खड़े थे। ऐसे में परेशान लाभार्थी बीडीपीओ कार्यालय के चक्कर काट-काट कर परेशान हो कर रह गए थे। सरकार ने अब लाभार्थियों के लिए बजट जारी कर दिया है। जिसके तहत 397 लाभार्थियों को प्रथम किश्त व 153 को दूसरी किश्त जारी कर दी गई है।
प्रथम किश्त में से 20 व दूसरी किश्त में 264 लाभार्थियों को अभी किश्त के रूप में राशि नहीं मिली है। सरकार द्वारा योजना के तहत मकान के लिए लाभार्थी को 1 लाख 38 हजार रूपए की राशि जारी की जाती है। जिसमें प्रथम किश्त 45 हजार रूपए, दूसरी 60 हजार व अंतिम तीसरी किश्त के रूप में 33 हजार रूपए दिए जिने का प्रावधान है। बीडीपीओ कार्यलय के अकाऊंटेंट सुभाष सेठी ने बताया की लाभार्थियों के लिए बजट आ गया है। काफी लाभार्थियों को किश्तें जारी हो गई है। जो वंचित हैं उनकी भी किश्तें जल्दी ही जारी कर दी जाएगी। PM Awas Yojana News
कौन से गांव में कितने हैं लाभार्थी..
ओढ़ां खंड में कुल 417 लाभार्थी हैं, जिनमें से
गांव ओढ़ां में 48
देसू मलकाना में 57
लक्कडांवाली में 38
मिठडी में 17
जलालआना में 20
जगमालवाली में 15
घुकांवाली में 12
रोहिड़ांवाली में 12
हस्सू में 15
गदराना में 26
केवल में 15
खोखर में 9
माखा में 15
नोरंग में 10
चोरमार खेड़ा में 2
सिंघपुरा में 11
नुहियांवाली में 11
ख्योवाली में 6
मलिकपुरा में 7
किंगरे में 2,
जंडवाला जटान में 1
टप्पी में 9
सालमखेड़ा में 1
चट्ठा में 6
गांव कलांवाली
में 8
खतरावां में 1
पिपली में 4
तारुआना में 8
तिगड़ी में 5
तिलोकेवाला में
1 लाभार्थी है।