Tree Plantation: डेरा सच्चा सौदा मेरठ जिले की साध संगत द्वारा व्यापक पौधारोपण अभियान

डेरा सच्चा सौदा मेरठ जिले की साध संगत द्वारा व्यापक पौधारोपण अभियान

Published On

मेरठ (सच कहूँ/रकम सिंह)। Meerut News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार दिवस की खुशी में हर वर्ष की तरह डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने आज 14 अगस्त शुक्रवार को देश विदेश में पर्यावरण को स्वच्छ,हर भरा करने के लिये अपने अपने ब्लॉकों के सार्वजिनक/निजी स्थलों पर फलदार/छायादार वृक्ष लगाकर पौधारोपण अभियान में सहयोग दिया। इसी क्रम में डेरा सच्चा सौदा मेरठ जिले की साध संगत द्वारा पूरे मेरठ जिले के समस्त 17 ब्लॉकों में एवं बागपत जिले की साध संगत द्वारा डेरा सच्चा सौदा बरनावा एवं विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया,

मेरठ जिले की साध संगत को जिमेदारों द्वारा 29600 एवं बागपत की साध संगत को 10700 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसे दोपहर तक पूरा कर लिया गया। मेरठ सिटी ब्लाक के सेवादारों द्वारा ओघड़ नाथ मंदिर व मिलिट्री हॉस्पिटल के पास मेरठ कैंट में पौधारोपण अभियान चलाया गया जिसका शुभारंभ सुबह 8 बजे डॉ सुमित उपाध्याय (ई इन टी सर्जन) द्वारा किया गया, जिसमे अलग अलग स्थानों पर भाई बहनों द्वारा हजारों पौधे लगाए गए। अभियान में पूरे मेरठ एवं बागपत जिले से हजारों की संख्या में साध-संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उल्लेखनीय है कि पूज्य संत डॉ एमएसजी के पावन सानिध्य में डेरा सच्चा सौदा की साध संगत द्वारा अब तक 35 करोड़ 7 लाख 92 हजार पौधे रोपित कर चुकी है, पौधारोपण के क्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा के नाम 15 अगस्त 2009 को मात्र 8 घंटे में 68 लाख 73हजार

471 पौधे रोपित करने सहित कई रिकॉर्ड  दर्ज हैं जो आज विशाल पेड़ बनकर सृष्टि को स्वच्छ वायु की सौगात दे रहे है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।  इस अवसर पर भाईयो में डॉक्टर महेश, सत्येंद्र, प्रमोद जी, मुकेश , शिवम, रविन्द्र,सतीश, ओम प्रकाश, रविन्द्र, विमल, हरबीर जी ,अमित,विपिन, राकेश,कृष्ण पाल, पवन फौजी, राजीव, सोनू, रामनाथ,राजेंद्र, संजय इत्यादि उपस्थित रहे जी एवं बहनों में उषा, रेखा, सुमन, पवन, बबिता, राजरानी, पुष्पा इंद्रेश, सीमा, आदि ने पौधारोपण अभियान में सहयोग प्रदान किया।

Meerut News (2)

About The Author

Related Posts