Bribery Case: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बिजली कर्मचारी गिरफ्तार, मीटर लगाने की एवज में मांगी थी रकम

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda: भिवानी से आई विजिलेंस टीम ने बिजली विभाग के कर्मचारी प्रतीक निवासी खांडा को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट पीडब्ल्यूडी भिवानी संदीप मित्तल की अगुवाई में इंस्पेक्टर जगजीत की टीम द्वारा की गई। बिजली कर्मचारी प्रतीक ने खरखौदा निवासी कुलवंत से बिजली का मीटर लगाने की एवज में 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इसमें से 10 हजार रुपये आरोपी पहले ही ले चुका था। बुधवार को भिवानी से आई विजिलेंस टीम ने उसे 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

शिकायतकर्ता कुलवंत ने रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस को दी थी। शिकायत के आधार पर इंस्पेक्टर जगजीत की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एएसआई रेणु, एएसआई सोमबीर, एएसआई सुखबीर, एएसआई पवन कुमार, एचसी दिनेश, एचसी नवीन और एचसी विकास सहित विजिलेंस टीम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विजिलेंस टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Kharkhoda

About The Author

Related Posts