Tree Plantation: डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने संभाग में 1151 पौधे रोपे

डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने संभाग में 1151 पौधे रोपे

Published On

कोटा (सच कहूँ न्यूज़)। Kota News: स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस एवं पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार दिवस 15 अगस्त के पूर्व दिवस पर शुक्रवार को कोटा संभाग में एम.एस.जी. डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र कोटा संभाग की साध-संगत ने 14 अगस्त को प्रातः 8 बजे ‘‘धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा’’ नारा लगाकर एक साथ विभिन्न राजकीय विद्यालयों एवं अन्य स्थलों पर 1151 फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर खुशियां मनाकर गुरूजी को बधाईयां प्रेषित की गई।

सेवादार राजेन्द्र सिंह हाड़ा के अनुसार खुशनुमा माहौल में एम एस जी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र कोटा संभाग में साध संगत शुक्रवार को शाह सतनामजी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी की पौशाक एवं अन्य परिधानों में सज धजकर पौधारोपण स्थलों पर पहुंची और हर्षोल्लास के साथ पौधारोपण किया। वातावरण की शुद्धता एवं धरती को हरा-भरा बनाने की श्रृंखला में सेवादार बहिनों ने कोटा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन में 150 एवं डी.सी.एम. विद्यालय में भी सेवादार बहिनों ने 100 पौधे लगाये। इसी क्रम में ग्राम दसलाना के राजकीय विद्यालय में सेवादार भाईयों ने 200 पौधे, कोटडी विद्यालय में 100 पौधे, महावीर नगर विद्यालय में 100 पौधे, बारां में 100, बंूदी में 51, केशोराय पाटन में 150 एवं रावतभाटा में 200 पौधे लगाये गये। सभी राजकीय विद्यालयों में स्कूल स्टाफ का सराहनीय सहयोग मिला। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन एवं डीसीएम के विद्यालय में सेवादार बहिनों ने पौघारोपण किया। इसके अलावा एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र कोटा व अन्य स्थानों, घरों पर भी सेवादारों ने पौधे लगाये।

 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता महावर एवं सहायक प्रधानाचार्य प्रदीप कलवार ने अपने संबोधन में कहा कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा लगातार मानवता भलाई के कार्य किये जाते रहे हैं और आज वातावरण की शुद्वता के लिए जो पौधारोपण किया गया है वह बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि आगे भी आपका सहयोग अपेक्षित है।

पौधारोपण कार्यक्रम में सेवादारों ने ‘धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा’ नारा लगाकर सुबह 8 बजे एक साथ मिलकर पौधे रोपे। इस मौके पर डेरा सच्चा सौदा कोटा की सभी समितियों के जिम्मेवार भाई-बहिनों सहित बडी तादाद में साध-संगत पहुंची जिन्होंने अल्प समय में पौधारोपण कर डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाये जा रहे मानवता भलाई के कार्यों की श्रृंखला में 14 अगस्त को पूरे जोश एवं उत्साह के साथ पौधे लगाये। इस मौके पर डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी, सच्चे नम्र सेवादार भाई-बहिन, सच्ची सेवादार समितियां, सच्ची पानी समिति, सच्ची यातायात समिति, सच्ची लंगर समिति,आई.टी.विंग सहित सभी समितियों के सेवादार भाई बहिनों ने भाग लिया और उत्साह के साथ पौधारोपण किया।                                                                 -राजेन्द्र सिंह हाड़ा, सेवादार, डेरा सच्चा सौदा, कोटा

Kota News (2)

About The Author

Related Posts