शिक्षा और रोजगार
ज्वेलर्स की दुकान पर सोने की चेन देखने के बहाने आया युवक दो चैन लेकर भागा
ज्वेलर्स की दुकान पर सोने की चेन देखने के बहाने आया युवक दो चैन लेकर भागा
सिरसागंज/फिरोजाबाद (सच कहूँअशोक कुमार)। Sirsaganj News: सिरसागंज नगर के इटावा रोड पर गुरुवार शाम एक ज्वेलर्स की दुकान से दो सोने की चेन लेकर युवक भाग गया। युवक चेन देखने के बहाने दुकान में आया था। , युवक ने दुकानदार से कई चेन देखने के बाद दो चेन गले में पहनी और अचानक दुकान से बाहर निकलकर वाहन में बैठकर भाग गया। वही दुकानदार चिल्लाता रहा और भाग कर पीछे गया लेकिन युवक चैन लेकर फरार हो गये।
नगर के इटावा रोड स्थित पी पी ज्वेलर्स पर गुरुवार शाम 3 बजे दो युवक चार पहिया वाहन से पहुंचे जिसमें एक युवक दुकानदार से चैन खरीदने का बहाना बनाकर सोने की चेन देखने लगा युवक का एक साथी वाहन में ही बैठा रहा। सोने की चेन देखते देखते 2 सोने की चेन अपने गले में पहन ली और तेजी से वाहन की तरफ दौड़ा और बहन में बैठकर भाग गया।
दुकानदार सुजल और उज्ज्वल ने बताया कि एक युवक दुकान पर आया और युवक ने सोने की चेन दिखाने को कहा। दोनों भाइयों ने उसे कई चेन दिखाईं। इसी दौरान युवक ने वीडियो कॉल के जरिए किसी व्यक्ति को चेन भी दिखाई। चेन देखने के दौरान युवक ने दो सोने की चेन अपने गले में पहन ली। इसके बाद वह अचानक दुकान से बाहर निकला और वाहन की ओर दौड़ लगा दी। दुकानदारों ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया, लेकिन युवक अपने साथी के साथ वाहन में बैठकर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल कुमार और सीओ चंचल त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की और उसे अपने कब्जे में लिया। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है। दुकानदार के अनुसार, फरार युवक जिन दो सोने की चेन को लेकर गया है, उनकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
