जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना

कैराना में जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी मुंशाद गिरफ्ता

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Crime News: कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत 16 जून की रात्रि रामड़ा निवासी जबरदीन के साथ में गांव के ही अनस व उसके साथी के द्वारा गाली-गलौच, मारपीट व तमंचे की बट से जानलेवा हमला किया गया था। मामले के सम्बन्ध में कैराना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

एसपी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच करके आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए थे। पुलिस जांच में मुंशाद निवासी ग्राम रामड़ा का नाम भी प्रकाश में आया था। इसी क्रम में शुक्रवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने जानलेवा हमले में शामिल मुंशाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है।

Kairana Crime News

About The Author

Related Posts