शिक्षा और रोजगार
बी. बी. नगर पुलिस और पशु चोरों में मुठभेड़, 5 बदमाश गिरफ्तार
1 बदमाश घायल, 4 गिरफ्तार, चोरी का भैंसा व असलहा बरामद
बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना बी०बी०नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और वाहन/पशु चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश घायल हुआ, जबकि 04 अन्य को गिरफ्तार किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी स्याना राम करन ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 13/14.08.2026 की रात पोटा-कबूलपुर मार्ग पर चन्दपुरा बम्बे के पास मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान पुलिस ने 1 मोटरसाइकिल व 1 छोटा हाथी को रोकने का प्रयास किया।
पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में समीर पुत्र कासिम निवासी हापुड़ के पैर में गोली लगी। उसे उपचार हेतु सीएचसी बी०बी०नगर में भर्ती कराया गया। घेराबन्दी कर पुलिस ने मनीष उर्फ चिन्टू, उवैश, आसिफ व दानिश को गिरफ्तार किया।पुलिस ने कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर, 04 कारतूस, चोरी की अपाचे बाइक UP37P7060, छोटा हाथी UP15GT8216, चोरी का भैंसा व 14,800 रुपये नगद बरामद किए। बरामद भैंसा थाना बीबी नगर के मु0अ0सं0 222/26 से संबंधित है। गिरफ्तार सभी अभियुक्त हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ व बुलन्दशहर के शातिर अपराधी हैं। इन पर हत्या, लूट, गोवध व गैंगस्टर सहित दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
