कण्डेला में सड़क पर फैली गंदगी को कराया साफ, राहत

कण्डेला में सड़क पर फैली गंदगी जेसीबी से कराई गई साफ, राहगीरों ने ली राहत की सांस

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ब्लॉक प्रशासन के निर्देश पर ग्राम पंचायत के द्वारा गांव कण्डेला से आर्यपुरी की ओर जाने वाले मार्ग पर पड़ी गंदगी को जेसीबी मशीन से साफ कराया गया। ब्लॉक प्रशासन की कार्यवाही से राहगीरों ने राहत महसूस की है। ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला में आर्यपुरी कैराना की ओर जाने वाले मार्ग पर काफी गंदगी फैली हुई थी। बरसात का मौसम होने के चलते गंदगी से बीमारी जनित कीटाणु पैदा हो रहे थे, जिनसे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ था।

गंदगी से फैली बदबू से यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को ब्लॉक प्रशासन के निर्देश पर ग्राम पंचायत की ओर से सड़क पर पड़ी गंदगी को साफ कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जेसीबी मशीन से मार्ग पर फैली गंदगी को साफ कराकर एक साइड करा दिया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सूरज चौहान आदि मौजूद रहे। वहीं, एडीओ पंचायत राहुल पंवार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गांव कण्डेला में अभियान चलाकर सड़क पर फैली गंदगी को साफ कराया गया है।

Kairana News

About The Author

Related Posts