कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान
कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी सम्मानित
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कांवड़ यात्रा सकुशल एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया है। गुरुवार को प्रसिद्ध शायर व लेखक रियासत अली ताबिश एवं वरिष्ठ पत्रकार मेहरबान अली कैरानावी आदि एसडीएम कैराना के कार्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न सम्पन्न कराने पर एसडीएम शिवाजी यादव को प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। इसके अलावा, उन्होंने तहसीलदार अर्जुन चौहान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार व लेखपाल संघ की अध्यक्षा पूजा खैवाल को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
साथ ही, कांवड़ यात्रा को सकुशल, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा नेता अनिल चौहान, भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तारिक रजा एडवोकेट, रहबर सिद्दीकी एडवोकेट आदि मौजूद रहे। विदित रहे कि विगत वर्षों की भांति इस बार भी हरियाणा, राजस्थान आदि जगहों के लाखों शिवभक्त कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर कैराना से होकर गुजरे है। स्थानीय पुलिस-प्रशासन के द्वारा कांवड़ यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु तमाम बंदोबस्त किए गए थे।
