Drug Smuggling: 44 ग्राम चिट्टे की तस्करी में फरार आरोपी गिरफ्तार

नोहर पुलिस की कार्रवाई, फेफाना थाने में दर्ज एनडीपीएस मामले में चल रहा था फरार

Published On

हनुमानगढ़। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत नोहर थाना पुलिस ने 44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पंजाब के फिरोजपुर जिले का रहने वाला है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत पल्लू थाने में एक मामला दर्ज है। जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने और नशा तस्करी के मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत नोहर थाना प्रभारी जगदीश पाण्डर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पृथ्वी सिंह नरूका की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने 44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) तस्करी के प्रकरण संख्या 112/2026 में वांछित आरोपी गुरसेवक सिंह (35) पुत्र बलवीर सिंह निवासी कालेके अथाड पीएस हारिफके जिला फिरोजपुर, पंजाब को अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार गुरसेवक सिंह के खिलाफ पूर्व में भी पल्लू पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट का एक मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार इस प्रकरण की शुरुआत 3 अगस्त 2026 को हुई थी। उस दिन फेफाना पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कालाराम (42) पुत्र भागुराम बाजीगर निवासी रोही रतनपुरा पीएस फेफाना और जीवन सिंह (40) पुत्र बलवंत सिंह निवासी सलीना जिला मोगा, पंजाब को 44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया था।

दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। अनुसंधान के दौरान गुरसेवक सिंह का नाम सामने आने के बाद वह फरार चल रहा था। अब नोहर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी से प्रकरण में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts