Bribery Case:15 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला कांस्टेबल गिरफ्तार

केस में नाम हटाने के एवज में मांगे थे पैसे

Published On

नूंह (सच कहूँ न्यूज)। Nuh News: तावडू सदर थाने में तैनात महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थाने के अंदर ही की गई। प्रियंका हाल ही में दर्ज हुए रेप मामले की जांच अधिकारी थी। जानकारी के अनुसार, करीब चार दिन पहले तावडू सदर थाना क्षेत्र में रेप का मामला दर्ज हुआ था। मामले की जांच प्रियंका कर रही थीं। आरोप है कि पीड़ित पक्ष की ओर से एक अन्य व्यक्ति को भी मामले में आरोपी बनाया जा रहा था। हेड कांस्टेबल ने उसका नाम केस से हटाने के बदले रिश्वत की मांग की।

इसके बाद आरोपी बनाए जा रहे व्यक्ति की पत्नी ने एसीबी को शिकायत दी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत महिला 15 हजार रुपये लेकर थाने पहुंची। जैसे ही प्रियंका ने रकम ली, टीम ने उसे पकड़ लिया। रिश्वत लेते महिला हेड कांस्टेबल की गिरफ्तारी के बाद थाने में हड़कंप मच गया। एसीबी ने प्रियंका को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Female-Arrest

About The Author

Related Posts