15 अगस्त को छछरौली में धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस, फाइनल रिहर्सल में दिखा उत्साह

छछरौली में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी

Published On

छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार) Chhachhrauli News: उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाने को लेकर अनाज मंडी छछरौली में फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल  में उप मंडल अधिकारी (ना.) छछरौली जसपाल सिंह गिल ने फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल का अवलोकन किया तथा परेड की सलामी ली।

उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह अनाज मंडी छछरौली में बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपमंडल प्रशासन द्वारा समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

 उप मंडल अधिकारी( ना.) जसपाल सिंह गिल  ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशवासियों के लिए एक गौरवशाली एवं ऐतिहासिक दिन है। यह दिन हमें उन अमर शहीदों के बलिदानों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपनी जान न्यौछावर कर देश को आजादी दिलाई। 

एसडीएम ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इन प्रस्तुतियों में देशभक्ति गीत, नृत्य,योगा और नाटक शामिल होंगे, जो आजादी के जज्बे से ओत-प्रोत होंगे। उन्होंने कहा कि रिहर्सल के दौरान सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और उत्साह के साथ अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दी हैं।

उन्होंने कस्बावासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित होकर देशभक्ति का परिचय दें और इस राष्ट्रीय पर्व को सफल बनाएं।

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम में एस सी कमिशन की चेयरपर्सन बंतो कटारिया मुख्यतिथि होंगीं।

इस अवसर पर  डीएसपी कंवलजीत, नायब तहसीलदार आंनद रावल, बीडीपीओ कार्तिक चौहान, थाना प्रभारी वेदपाल, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक धीमान, मार्केट कमेटी सुपरवाइजर धीरज अग्रवाल,पंचायत अधिकारी विकास कुमार, कपिल मनीष गर्ग, गौरव गोयल, गुलशन अरोड़ा सहित ​विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य व्यक्ति तथा स्कूलों के बच्चे उपस्थित रहे।

Chhachhrauli News

About The Author

Related Posts