शिक्षा और रोजगार
कल्पना चावला विद्यापीठ में अंतर-सदनीय साइंस क्विज़ मे 'साइनैप्स स्क्वाड' ने मारी बाज़ी
साइंस क्विज़ में विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक ज्ञान, सुंदरम् सदन ने मारी बाजी
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: कल्पना चावला विद्यापीठ में विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य अंतर-सदनीय 'साइंस क्विज़ प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के तीनों सदनों—सत्यम्, शिवम् और सुंदरम् के बाल वैज्ञानिकों ने अपनी तीक्ष्ण बुद्धि और ज्ञान का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता को तीनों सदनों की टीमों को विशेष वैज्ञानिक नाम दिए गए थे: सत्यम सदन: ऐम्पियर एलायंस, शिवम सदन: कैटलिस्ट क्रू, सुंदरम सदन: साइनैप्स स्क्वाड। मंच का शानदार संचालन अध्यापिका काजल द्वारा किया गया,
वहीं प्रतियोगिता के प्रारूप और नियमों की जिम्मेदारी अध्यापिका आरती ने संभाली। कार्यक्रम की शुरुआत विज्ञान के विविध और चुनौतीपूर्ण प्रश्नों के साथ हुई। राउंड-दर-राउंड बढ़ते रोमांच के साथ तीनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। प्रतियोगिता के दौरान केवल प्रतिभागियों ने ही नहीं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का परिणाम ज्ञान और रोमांच से भरे इस कड़े मुकाबले में सुंदरम् सदन की टीम 'साइनैप्स स्क्वाड' ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सत्यम् सदन की टीम 'ऐम्पियर एलायंस' ने शानदार मुकाबला करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवम् सदन की टीम 'कैटलिस्ट क्रू' तृतीय स्थान पर रही।
प्राचार्या उषा वत्स एवं प्राथमिक प्रभारी रितु ने विजेता एवं उप-विजेता टीमों को बधाई दी।प्राचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि जीवन को देखने का एक दृष्टिकोण है। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना और त्वरित सोचने की क्षमता का विकास होता है। प्राथमिक प्रभारी ऋतु ने भी सभी प्रतिभागियों के प्रयास और शिवम् सदन के सफल संयोजन की भूरी भूरीप्रशंसा की तथा भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
2.jpg)