शिक्षा और रोजगार
द स्टैनफोर्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली हर घर तिरंगा रैली
तिरंगा मार्च निकालकर छात्रों ने जगाई देशभक्ति की अलख
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: द स्टैनफोर्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। इस रैली में कक्षा आठवीं से 12वीं के छात्र-छात्राओं ने गांव थाना खुर्द में जन जागरण अभियान के तहत तिरंगा मार्च करते हुए देशभक्ति के नारे लगाए। इस रैली का आयोजन विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना जगाना तथा घर-घर तिरंगा फहराना था। रैली का शुभारंभ एकेडमिक कोऑर्डिनेटर योगेश के द्वारा किया गया।
विद्यालय के चेयरमैन उत्सव दहिया ने कहा कि देश सर्वोपरि है हमें तिरंगे का सम्मान करना चाहिए। शहीदों के प्रति मन में श्रद्धा हो, हम ईमानदार हो तथा देश की उन्नति में हमारा अधिक से अधिक योगदान हो। विद्यालय की निर्देशिका पूजा उत्सव दहिया ने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से आम नागरिकों में देशभक्ति की भावना में वृद्धि होती है। यह भावना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस प्रकार के आयोजन एक और जहां विद्यार्थियों में देश प्रेम जगाता है।
