महिला से छेड़छाड़ व मारपीट करने तथा कपड़े फाड़ने के आरोप में प्रधानपति गिरफ्तार

महिला से छेड़छाड़ व मारपीट करने तथा कपड़े फाड़ने के आरोप में प्रधानपति गिरफ्तार

Published On

कैराना। Kairana News: घर में घुसकर महिला के साथ में छेड़छाड़, मारपीट व गाली-गलौच करने तथा कपड़े फाड़ने के आरोप में पुलिस ने गांव पावटी कलां के प्रधानपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।

विगत 11 जुलाई को पावटी कलां निवासी ताहिर ने वर्तमान महिला ग्राम प्रधान के पति जावेद अली समेत कई लोगो पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट व धारदार हथियार से हमला करने तथा पुत्रवधु के साथ में अश्लील हरकत करते हुए उसके कपड़े फाड़ने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ग्राम प्रधान के देवर पर विदेश भेजने के नाम पर 80 हजार रुपये ऐंठने का भी आरोप है। पीड़ित पक्ष ने पैसे वापिस मांगने पर मारपीट की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया था।

इसी क्रम में गुरुवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार महिला अपराध एवं आपराधिक घटनाओं में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत भूरा हलका प्रभारी एसआई सतीश सिंह ने घर में घुसकर हमला करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी प्रधानपति जावेद अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि घटना में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी गांव पावटी कलां की वर्तमान महिला प्रधान का पति है।

Kairana News (2)

About The Author

Related Posts