खतौली में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली दक्ष प्रजापति जयंती की भव्य शोभायात्रा

खतौली में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली दक्ष प्रजापति जयंती की भव्य शोभायात्रा

Published On

खतौली (सच कहूँ/अनु सैनी)। महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती के अवसर पर रविवार को खतौली में दक्ष प्रजापति ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-यज्ञ में आहुतियां देकर किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि ब्रह्मा पुत्र भगवान दक्ष प्रजापति महाराज को विश्व का प्रथम राजा माना जाता है। उन्होंने समाज के लोगों से महाराज दक्ष प्रजापति के आदर्शों और शिक्षाओं को अपनाने का आह्वान किया।

शोभायात्रा का शुभारंभ जानसठ रोड स्थित रजवाड़ा बैंकट हॉल से हुआ। भगवान दक्ष प्रजापति महाराज की सुसज्जित प्रतिमा को घोड़ा-बग्गी में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने महाराज दक्ष प्रजापति के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।शोभायात्रा जानसठ रोड से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, भूड़ चौराहा सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में डीजे और बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन सतेन्द्र कुमार प्रजापति ने किया। इस दौरान संदीप रोधिया प्रजापति, सहेन्द्र खिवालिया, मांगेराम प्रजापति, राहुल दक्ष, सुनील प्रजापति, जितेन्द्र प्रजापति, सर्वेश प्रजापति, अनुज इंद्रवाल, बालकराम हलवाई बाबूराम प्रजापति, एडवोकेट मनीष प्रजापति, सोनू प्रजापति, रमेश चंद्र प्रजापति, सुमित प्रजापति, भवन सिंह प्रजापति, सचिन प्रजापति, एडवोकेट रामनिवास प्रजापति, राहुल प्रजापति, भूपेंद्र प्रजापति, मनीष प्रजापति मीरापुर, संजीव प्रजापति, अनिल ब्रजवासी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Khatauli News

About The Author

Related Posts