कार का टायर फटने से लगी भयंकर आग, चालक की मौत

ब्राह्मणवास बाईपास के पास कार का टायर फटने से हुए हादसे में ड्राइवर की मौत

Published On

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak Road Accident: जिले के गांव ब्राहमणवास बाईपास के पास एक कार का टायर फटने से हुए हादसे में चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह गांव मोई हुड्डा निवासी हरिओम अपनी कार में सवार होकर रोहतक से घर जा रहा था। जब कार गांव ब्राह्मणवास बाईपास के पास पहुंची तो अचानक कार का टायर फट गया और कार का संतुलन बिगड गया और उसमें आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को कार से बाहर निकाला और गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पीजीआई पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और इस बारे में पता किया। प्रारंभिक जांच में हादसा कार का टायर फटने के कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। 

 

 

About The Author

Related Posts