कैराना में हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्र का 80वां स्वतंत्रता दिवस
सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में आयोजित हुए राष्ट्रभक्ति से प्रेरित कार्यक्रम
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नगर एवं क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में देश के सम्मान का प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगा शान से फहराया गया। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश इंद्रप्रीत सिंह जोश ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने आजादी के इतिहास व महापुरूषों के बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभिन्न न्यायालयों में तैनात न्यायिक अधिकारी व अधिवक्तागण उपस्थित रहे। वहीं, तहसील परिसर में एसडीएम शिवाजी यादव व तहसीलदार अर्जुन चौहान, नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी व ईओ समीर कश्यप, कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार, किलागेट चौकी में प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल, इमामगेट चौकी में प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी तथा तीतरवाड़ा चौकी में प्रभारी एसआई पवन चौधरी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
कोतवाली प्रांगण में ध्वजारोहण के अवसर पर दभेड़ी खुर्द चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौहान, भूरा हलका प्रभारी एसआई सतीश सिंह, कांस्टेबल शहजाद अली आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, गोल्ड कीज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राशिद अली चौहान व प्रधानाचार्य माजिद अली चौहान, द न्यू हाइट्स एकेडमी में प्रधानाचार्य विवेक कुमार उपाध्याय, हिमालय मॉडल स्कूल में प्रबंधक जनकराज तिवारी व प्रधानाचार्या अलका तिवारी, सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में निदेशक यशपाल पंवार व प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार, डीके कॉन्वेंट स्कूल में प्रबंधक संजीव गोयल व चेयरमैन राजकुमार सेन, जनता जूनियर हाईस्कूल कण्डेला में प्रबंधक मीनाक्षी चौहान व प्रधानाचार्य अशोक चौहान तथा सरस्वती पब्लिक स्कूल शेखूपुरा में प्रबंधक सुखपाल चौहान व प्रधानाचार्य निखिल कुमार द्वारा राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया।
2.jpg)
पत्रकार संगठन कैराना के कार्यालय पर शान से फहराया तिरंगा
शनिवार को राष्ट्र के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कस्बे के मुख्य मार्ग पर गोल मार्किट में स्थित पत्रकार संगठन कैराना के कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीएम कैराना शिवाजी यादव मुख्यातिथि तथा नपा चेयरमैन शमशाद अहमद अंसारी एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने की, जबकि कुशल संचालन वरिष्ठ पत्रकार अंसार सिद्दीकी ने किया। इससे पूर्व, संगठन के कार्यालय पर अतिथियों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर पत्रकार संगठन कैराना के संरक्षक महराब चौधरी एवं अब्दुल सत्तार, निवर्तमान अध्यक्ष संदीप इन्सां, वरिष्ठ पत्रकार मेहरबान अली कैरानवी, एम. इकबाल हसन, डॉ. सलीम फारूकी, अहसान सैफी, आशीष सैनी, अलताफ चौधरी, दीपक बालान, वाजिद अली, फिरोज खान, पुनीत गोयल, फारूख-ए-आजम, स्वदेश चौधरी, देवराज चौहान तथा भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष गुरदीप चौधरी, युवा मण्डलाध्यक्ष राजेश प्रधान, नगराध्यक्ष इनाम चौधरी उर्फ कालू, एडवोकेट शगुन मित्तल, सभासद महबूब चौधरी व तौसीफ चौधरी, सम्पूर्ण उत्तर-प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल(रजि.) के नगराध्यक्ष प्रदीप गोयल व संजय राजवंशी, फैजान अहमद, राहुल चौहान, अर्श चौधरी समेत भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
9.jpg)