Independence Day:लांसनायक राम सिंह, वीर चक्र विद्यालय चांदपुरा में शिक्षा और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम

स्वतंत्रता दिवस पर सेवानिवृत्त फौजी ने फहराया तिरंगा, प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान; सीएम-ईईई योजना से ग्रामीण बच्चों को मिल रही अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा

Published On

Independence Day Celebration: जाखल  (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। खंड जाखल के गांव चांदपुरा स्थित लांसनायक राम सिंह, वीर चक्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। हरियाणा सरकार की चीफ मिनिस्टर एक्सीलेंस एंड अर्ली इंग्लिश (सीएम-ईईई) योजना से जुड़े इस विद्यालय में शिक्षा के साथ राष्ट्रभक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त फौजी सरदार जगराज सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य धर्मबीर सिंह और ग्राम सरपंच सरदार अमरीक सिंह ग्रेवाल ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान पूर्व सैनिक जगजीत सिंह, राजू सिंह और गुरसेवक सिंह का भी विशेष सम्मान किया गया। फौजियों के सम्मान में विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि सीएम-ईईई योजना के तहत विद्यार्थियों को पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा के साथ स्मार्ट लर्निंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध करवाकर उन्हें प्रतियोगिता के लिए तैयार करना है। समारोह के दौरान शिक्षा, खेल और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अंग्रेजी प्राध्यापक जगदेव सिंह, जसवीर सिंह, जगतार सिंह, कर्मवीर सिंह, रिंकू ग्रोवर, मनोज कुमार, संदीप कुमार, बलवान सिंह, बलविंदर सिंह, मुनीश कुमार, पीटीआई संदीप कंबोज सहित रवि लौट, रेनू गुप्ता, शिवानी जिंदल, गगनप्रीत, प्रीतपाल और अमरीक सिंह सैनी मौजूद रहे। स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान नरेश कुमार, उपप्रधान रजनी कौर, सदस्य सतबीर सिंह व मिट्ठू सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

About The Author

Related Posts