Cricket News: सीपीएल 2026 का रोमांच! किर्क मैकेंजी की विस्फोटक पारी
जमैका किंग्समैन ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया
किंग्स्टन। कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के आठवें मुकाबले में जमैका किंग्समेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 5 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ जमैका ने मौजूदा सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। टीम ने 183 रन के लक्ष्य को 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। Cricket News
183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमैका की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। सलामी बल्लेबाज किर्क मैकेंजी ने महज 25 गेंदों में 69 रन ठोककर मुकाबले का रुख अपनी टीम के पक्ष में कर दिया। उनकी पारी में 6 छक्के और 6 चौके शामिल रहे। मैकेंजी ने रिजा हेंड्रिक्स के साथ पहले विकेट के लिए केवल 7 ओवर में 93 रन जोड़कर लक्ष्य की नींव तैयार कर दी। हेंड्रिक्स ने 29 गेंदों पर 37 रन बनाए।
शुरुआती साझेदारी टूटने के बाद कप्तान रोवमन पॉवेल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 22 गेंदों पर 29 रन की उपयोगी पारी खेली। वहीं, आंद्रे रसेल ने केवल 15 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम की जीत को आसान बना दिया। रसेल की पारी में 2 छक्के और 3 चौके शामिल रहे।जमैका ने 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। त्रिनबागो की ओर से उस्मान तारिक ने 3 विकेट लिए, जबकि टेरेंस हिंड्स और किरोन पोलार्ड को एक-एक सफलता मिली। Cricket News
त्रिनबागो ने बनाए थे 182 रन
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए। कप्तान निकोलस पूरन ने 32 गेंदों में 44 रन की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और एक चौका शामिल था। किरोन पोलार्ड ने भी 22 गेंदों पर 44 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती दी। एलेक्स हेल्स ने 29 रन का योगदान दिया, जबकि पारी के अंतिम चरण में सुनील नरेन ने 8 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाए।
जमैका के गेंदबाजों में आंद्रे रसेल और हुनैन शाह ने 2-2 विकेट हासिल किए। किमो पॉल और विटल ओरलांडो को एक-एक विकेट मिला। जमैका किंग्समेन की यह टूर्नामेंट में चौथे मुकाबले में पहली जीत रही। दूसरी ओर, त्रिनबागो नाइट राइडर्स को सीजन के दूसरे मैच में पहली हार का सामना करना पड़ा। मैकेंजी की विस्फोटक बल्लेबाजी और टीम की तेज रन चेज इस मुकाबले की सबसे बड़ी खासियत रही। Cricket News