देशभक्ति गीतों और राजस्थानी लोक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज समारोह में देशभक्ति के साथ दिखी राजस्थानी संस्कृति की छटा

Published On

हनुमानगढ़। टाइम्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज का पर्व उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों के साथ राजस्थानी लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। Hanumangarh News

समारोह में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सागर मल लड्ढा, निदेशक गोपाल किशन लड्ढा, निदेशक कपिल लड्ढा एवं प्रिंसिपल नेहा शर्मा के साथ प्रिंसिपल डॉ. रामप्रताप जांगू और प्रिंसिपल अश्वनी शर्मा अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं तथा भारतीय संस्कृति, देशप्रेम और पारंपरिक पर्वांे के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों की प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया।

वहीं राजस्थानी लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts