Weather News: इस राज्य में शुरू हो सकता है संकट का दौर, अलर्ट जारी
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में बारिश बढ़ने का अनुमान जताया
Tamil Nadu Heavy Rain alert: चेन्नई। तमिलनाडु में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) ने राज्य के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है। विशेष रूप से चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, विल्लुपुरम और तिरुवन्नामलाई जिलों में सोमवार को भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पश्चिमी घाट से सटे इलाकों में कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अन्य हिस्सों में भी हल्की वर्षा के आसार बने हुए हैं। Weather News
कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश
सोमवार को मौसम की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। चेन्नई, तिरुवल्लुर, कुड्डालोर सहित करीब 16 जिलों में मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही कई स्थानों पर तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।मंगलवार को चेंगलपट्टू और विल्लुपुरम जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा चेन्नई, रानीपेट, वेल्लोर, तिरुवन्नामलाई, कल्लाकुरिची और कुड्डालोर जिलों में भी गरज के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग ने 19 अगस्त को भी राज्य के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। नीलगिरी, चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लुर और विल्लुपुरम जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। Weather News
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने नागरिकों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। जलभराव वाले और फिसलन भरे मार्गों पर वाहन चलाते समय सतर्कता रखने, आकाशीय बिजली के दौरान पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की अपील की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश से उमस और गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन तेज और अल्प अवधि की वर्षा के कारण शहरी क्षेत्रों के निचले हिस्सों में जलभराव तथा यातायात प्रभावित हो सकता है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी बनाए रखने की आवश्यकता होगी। Weather News