Independence Day 2026: तिरंगे की शान में झूमा हनुमानगढ़, 52 कर्मवीरों और प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

मंत्री सुमित गोदारा ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

Published On

हनुमानगढ़। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह टाउन स्थित राजकीय एनएमपीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित हुआ, जहां खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री सुमित गोदारा ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। Hanumangarh News

समारोह के दौरान रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। राजस्थान पुलिस में कार्यरत मांगीलाल भारी ने घुड़सवारी के साथ तिरंगे को सलाम किया और हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। परेड प्रभारी के नेतृत्व में विभिन्न टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। एडीएम उम्मेदीलाल मीणा ने राज्यपाल की ओर से जिलेवासियों के लिए प्राप्त संदेश का वाचन किया। इसके बाद बैंडवादन और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की ओर से व्यायाम प्रदर्शन किया गया।

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें देशभक्ति की भावना देखने को मिली। मुख्य अतिथि मंत्री सुमित गोदारा ने वीरांगनाओं, लोकतंत्र सेनानियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया। जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव, पुलिस अधीक्षक बी आदित्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, भाजपा नेता अमित सहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। Hanumangarh News

52 प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्र और मोमेंटो

जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 52 प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें राजकीय कर्मचारी, अधिकारी, खिलाड़ी, विद्यार्थी, शिक्षक, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभावान शामिल रहे।

सम्मानित होने वालों में खिलाड़ी निशा, छात्रा अल्पना, सपना, निकिता चौधरी, मन्सवी, रूपाली जांगिड़, पल्लवी, दिव्या, नीतू, हर्षिका बंसल, देव चुघ, हिमांगी शेखावत, प्रिया सोनी, लक्ष्य अरोड़ा और सलोनी शामिल रहे। इसी क्रम में एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र के भजन लाल, राहुल, चित्रकार गणेश सोलंकी, प्रिया शर्मा, नरेश कुमार, योग शिक्षक कुलदीप खिलेरी, गुरमीत सिंह, दीपक जुलाहा, अध्यापिका लेवल-2 सफिया प्रवीण, अध्यापिका रीटा भादू, अध्यापक खुशदीप सिंह, अध्यापक मनमोहन शर्मा, प्राध्यापक (अंग्रेजी) मुराद खान और डॉ. विकास पारीक को भी सम्मानित किया गया।

इसके अलावा सेवानिवृत्त नायक चन्द्र पाल भोभिया, सूचना सहायक भोजराज यादव, सूचना सहायक प्रवेन्द्र सिंह, सूचना सहायक विकास शर्मा, वरिष्ठ कम्पाउंडर बलवीर सिंह खालिया, छात्रावास अधीक्षक प्रेम कुमार, सहायक कर्मचारी सरोज कंवर, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां इन्द्रजीत बिश्नोई, प्रवर्तन निरीक्षक मनीष सिंगला, सहायक प्रशासनिक अधिकारी इकबाल सिंह, वरिष्ठ फीटर दुलीचंद, सफाई कर्मचारी मुकेश कुमार, महिला पर्यवेक्षक रजनी, परिवहन निरीक्षक पवन कुमार चुघ, वरिष्ठ सहायक/रीडर राजेश कुमार, वरिष्ठ सहायक विवेक शर्मा, कनिष्ठ सहायक प्रेम कुमार, कनिष्ठ सहायक संतोख सिंह, डाटा एंट्री ऑपरेटर धर्मवीर बैरवा, आशा नानकोरी, आशा उनिता शर्मा, लैब टेक्नीशियन कमल गोस्वामी, ग्राम विकास अधिकारी प्रिया भाम्भू, सहायक प्रशासनिक अधिकारी परलेश यादव, सहायक प्रशासनिक अधिकारी बलवीर सिंह, शारीरिक शिक्षक अजय कुमार, अस्पताल प्रशासक सुनील कुमार शर्मा, आयुष चिकित्सक डॉ. जगदीश चन्द्र, ऑफिस कानूनगो विरेन्द्र पारीक, पशुधन निरीक्षक रमेश कुमार, पशुधन निरीक्षक अजनिता, नायब तहसीलदार हरबंश नैन और ब्लॉक साक्षरता कॉर्डिनेटर नरेन्द्र कस्वां को भी प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। Hanumangarh News

सरकारी कार्यालयों में भी हुआ ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय सहित जिलेभर के सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। सुबह 7.45 बजे सभी राजकीय कार्यालयों में संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सुबह 8 बजे जिला कलक्टर आवास और 8.30 बजे कलक्ट्रेट परिसर में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने ध्वजारोहण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय और रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी बी आदित्य ने ध्वजारोहण किया। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और आमजन शामिल हुए। पूरे जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह और गौरव की भावना के साथ मनाया गया। Hanumangarh News

talented-honoured

About The Author

Related Posts