साहिबाबाद मंडी में शान से लहराया तिरंगा, किसानों - जवानों का हुआ सम्मान

मंडी सचिव के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस समारोह, किसान, व्यापारी और मंडी अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद

Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह)।  साहिबाबाद मंडी में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में किसानों और व्यापारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम और देश के विकास में किसानों की भूमिका को रेखांकित करते हुए दर्जनों किसानों और जवानों को सम्मानित किया गया। समारोह में भाकियू के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के साथ संगठन के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे। मंडी समिति के अधिकारी-कर्मचारी और व्यापारी भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए। सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति संकल्प व्यक्त किया।किसानों के साथ -साथ मंडी की सुरक्षा  में तैनात पूर्व सैनिकों को भी माला और शॉल पहनाकर स्वागत किया गया।  मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसानों के सम्मान को समारोह का प्रमुख आकर्षण माना गया। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देशहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Ghaziabad-1

इस मौके पर ये गणमान्य रहे मौजूद

बिजेंद्र सिंह,मंडी सचिव सुनील शर्मा , रामकुमार चौधरी,पवन चौधरी (दुहाई)ब्रह्मपाल चौधरी, छोटे चौधरी,गुफरान,सतेंद्र चौधरी,मोजी राम,सुभाष ,सुरेश,राजेश चौधरी,अक्षय तेवतिया,अजीम, सत्ते चौधरी ,नितिन वीरभान,राहुल रॉबिन, राजू ,यशवीर सिंह,नाहर सिंह सहित मंडी समिति के अधिकारी और कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य किसान मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts