MSG Avtar Diwas:आज दिन है कितना सुहाना,हमारे मुर्शिद का हुआ आना
15 अगस्त के दिन प्यार आ गया, मालिक प्यारे गए धरत पे आ, रूहें रही थी जिसे कब से बुला।
मेरठ (सच कहूँ/रकम सिंह)। ब्लाक मेरठ केंट की साध संगत द्वारा आज पूज्य संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का अवतार दिवस भाईयो की नाम चर्चा एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र लखवाया, रोहटा रोड़ मेरठ में आयोजित कर बहुत ही हर्षो उल्लास के साथ धूम धाम से मनाया गया। नाम चर्चा का आयोजन ब्लाक प्रेमी सेवक रामेंद्र इन्सां द्वारा कराया गया।
कविराज भाई सन्नी इन्सां, राजेन्द्र इन्सां, रकम सिंह इन्सां, सत्यवीर इंसान, टिंकू इन्सां, रविन्द्र इन्सां, राकेश इन्सां, विपिन इन्सां, अखिल इन्सां आदि द्वारा पूज्य गुरुजी द्वारा रचित भजन के ग्रंथों में से अवतार समन्धित भजन संगीत की मधुर धुनों पर सुनाये, जिनपर साध संगत खूब मस्ती में झूमी। पूज्य संत डॉ एमएसजी के रिकॉर्डिंग अनमोल वचन इस अवसर पर सुनवाये गए, जिसमें पूज्य गुरुजी ने स्वंत्रता दिवस एवं एमएसजी भंडारे की सभी को बधाई शुभकामनाएं दी।
सच्चे नम्र सेवादार सतीश इन्सां, जुग्मेंद्र इन्सां ने डेरा सच्चा आश्रम द्वारा चलाये जा रहे मानवता भलाई कार्यो में बढ़-चढ़ कर सेवा करने का आह्वान किया। एमएसजी आईटी विंग के सेवादार चमन इन्सां,अनुज इन्सां, शेखर इन्सां द्वारा स्टाल लगाकर सेवादारों के फोन पर एलएलसीवी लगवाने की सेवा की। नाम चर्चा की व्यवस्था/डेकोरेशन की सेवा में जशवंत इंसान, धर्म पाल इंसान, विजयपाल इन्सां,कृष्ण पाल इन्सां,सुमित इन्सां, महिपाल इन्सां, मनीष इन्सां आदि द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।