Kharkhoda News:सामाजिक कार्यों के लिए साई इंस्टीट्यूट संचालक सुधीर स्वामी को किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस पर उपमंडल प्रशासन ने प्रशंसा-पत्र देकर किया सम्मानित, शिक्षा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय
Published On
Independence Day 2026: खरखौदा, सच कहूं। सामाजिक सेवा, मानवता और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने वाले सुधीर स्वामी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपमंडल प्रशासन द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सुधीर स्वामी लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, जरूरतमंदों की सहायता तथा सामाजिक जागरूकता के कार्यों से जुड़े हुए हैं।
वे गरीब कल्याण संस्था पिपली के सक्रिय सदस्य हैं तथा साई इंस्टीट्यूट खरखौदा के संचालक के रूप में भी शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अब तक 28 बार स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके हैं और समय-समय पर रक्तदान शिविरों में स्वयं भाग लेने के साथ-साथ युवाओं एवं आमजन को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं,शिक्षा के क्षेत्र में भी विशेष योगदान रहा है।