Sonipat News:राठधना गांव में 2. 89 करोड रुपए के विकास कार्य का विधायक व मेयर ने किया शिलान्यास। 

राठधना डिस्पोजल से एसटीपी तक Rising Main बदलने और मरम्मत का काम होगा, लंबे समय से चली आ रही थी ग्रामीणों की मांग

Published On

खरखौदा,सच कहूं। विधानसभा क्षेत्र के गांव राठधना  में 2 करोड़ 89 लाख  के विकास कार्य का विधायक पवन खरखौदा व  नगर निगम के मेयर राजीव जैन ने आधारशिला रखी। ऐसा अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक लक्ष्य है गांव को समृद्ध बनाना।  यदि गांव विकसित होंगे तो देश अपने आप में विकसित हो जाएगा । इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक देश को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है।

उनके इस लक्ष्य को संपूर्ण करने के लिए देश के प्रत्येक नागरिक के सहयोग की आवश्यकता है। जब किसी भी लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक यह ठान लेता है कि मुझे यह काम पूरा करना ही है तो वह लक्ष्य अपने आप में निर्धारित हो जाता है। मेयर राजीव जैन ने बताया कि राठधना गांव में डिस्पोजल से राठधना  एसटीपी तक राइजिंग मां को बदलने व मरमट करने के लिए 2 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से कार्य का शुभारंभ किया गया है।  गांव वासियों की यह मांग काफी लंबे समय से  चली आ रही थी।  जिसे अब पूरा करने का काम किया जाएगा।

About The Author

Related Posts