जामिया दारुल उलूम मुज़फ़्फ़रिया में शान से मना स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा रैली में दिया देशभक्ति का संदेश

जामिया दारुल उलूम मुज़फ़्फ़रिया में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर क्षेत्र के बसी कलां गांव में स्थित जामिया दारुल उलूम मुज़फ़्फ़रिया में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जामिया परिसर से निकाली गई तिरंगा रैली से हुई। रैली का नेतृत्व जामिया के मुहतमिम मौलाना मुफ्ती ताहिर हसन ने किया। रैली में छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। इसके बाद, मुहतमिम मौलाना मुफ्ती ताहिर हसन और बसी कलां के प्रधान शहाबुद्दीन कुरैशी उर्फ साबु ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया, जबकि मोहम्मद सादिक पलड़ी ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में जामिया के छात्रों ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्रों ने भारतीय इतिहास को अरबी, फारसी, अंग्रेजी और उर्दू भाषा में प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजित क्विज में भी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कैराना नपा चेयरमैन पुत्र उमर अंसारी, हाफिज शमशाद उर्फ काला कुरैशी, शहजाद प्रधान, नसीम पहलवान, हकीम साबिर अंसारी, जामा मस्जिद पलड़ी के इमाम मौलाना आकिल, खालिद प्रधान मकसूदाबाद समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। क्विज का आयोजन मुफ्ती उमर नोमानी ने किया, जबकि कार्यक्रम की निजामत मुफ्ती सादिक अमीन पलड़वी, नाजिम-ए-तालीमात जामिया ने की। अंत में मौलाना आकिल की दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Kairana News (4)

About The Author

Related Posts