देशभक्ति के रंग में रंगा किड्स केयर पब्लिक स्कूल का स्वतंत्रता दिवस समारोह

देशभक्ति के रंग में रंगा किड्स केयर पब्लिक स्कूल का स्वतंत्रता दिवस समारोह

Published On

मीरापुर (सच कहूँ/कोमल कुमार)। Mirapur: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किड्स केयर पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह, हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के मैनेजर विभोर डागा, प्रधानाचार्य संजय सिंह एवं मंजू डागा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और सभी ने तिरंगे को सलामी देकर देश के वीर शहीदों को नमन किया।

समारोह में विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का शानदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से नन्हे-मुन्ने बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों की मासूमियत और प्रतिभा देखकर उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देश की एकता, अखंडता और गौरव का सुंदर संदेश देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश को आजादी दिलाने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का दिन भी है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में करुणा डागा, सरिता डागा सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशप्रेम, संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

Mirapur

About The Author

Related Posts