Farrukhabad Snakebite: युवक को सांप ने डसा तो जिंदा सांप लेकर अस्पताल पहुंचा दोस्त, अस्तपाल में हड़कंप

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का मामला, डॉक्टर हुए हैरान

Published On

फर्रुखाबाद (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में बाढ़ के बीच एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। अमृतपुर तहसील क्षेत्र के तीसराम की मड़ैया गांव में नाव से उतरते समय 22 वर्षीय युवक को सांप ने पैर में डस लिया। घटना के बाद उसके दोस्त ने सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया और घायल युवक के साथ उसे भी जिला अस्पताल लेकर पहुंच गया। Farrukhabad Snakebite

जानकारी के अनुसार, प्रदीप अपने दोस्त अनुज के साथ नाव से घर लौट रहा था। गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण गांव में बाढ़ का पानी भरा हुआ है और ग्रामीणों के आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। दोनों जब गांव के पास नाव से उतर रहे थे, तभी पानी में मौजूद सांप ने प्रदीप के पैर में डस लिया। सांप के काटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

दोस्त ने सांप को पकड़कर डिब्बे में किया बंद | 

प्रदीप को सांप के डसने के बाद उसके दोस्त अनुज ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया। ग्रामीणों की मदद से सांप को एक डिब्बे में बंद किया गया। इसके बाद प्रदीप को उपचार के लिए जिला अस्पताल लोहिया ले जाया गया। अनुज घायल दोस्त के साथ डिब्बे में बंद सांप को भी अस्पताल लेकर पहुंचा। जिंदा सांप को अस्पताल में देखकर वहां मौजूद चिकित्सक और कर्मचारी भी हैरान रह गए।

ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. ऋषिकांत वर्मा ने सांप की पहचान खतरा नाक प्रजाति के रूप में की और बताया कि यह सांप अत्यधिक खतरनाक प्रजातियों में नहीं आता। युवक का अस्पताल में उपचार जारी है। चिकित्सकों के लिए सांप को साथ लाए जाने से उसकी पहचान करने में भी मदद मिली। फिलहाल प्रदीप की हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। Farrukhabad Snakebite

बाढ़ प्रभावित इलाकों में बढ़ा सर्पदंश का खतरा

बाढ़ के दौरान सांप और अन्य जीव-जंतु सुरक्षित स्थानों की तलाश में पानी से बाहर आने लगते हैं। ऐसे में ग्रामीण और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेषज्ञों के अनुसार, सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या छेड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। सर्पदंश की स्थिति मेंव्यक्ति को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना सबसे जरूरी है। Farrukhabad Snakebite

About The Author

Related Posts