स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज का अनूठा संगम, रोटरी क्लब एलिट ने बेटियों को बांटी जूडो किट
स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर रोटरी क्लब एलिट ने बेटियों को बांटी जूडो किट
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: गांव भेरियां स्थित जूडो स्टेडियम में रोटरी क्लब एलिट की ओर से स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज का पर्व धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और बेटियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया गया।
रोटरी क्लब एलिट की प्रधान डॉ. सिमरन ने कहा कि देश को आजादी आसानी से नहीं मिली। स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए हमारे वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर करते हुए अनेक कुर्बानियां और त्याग किए। उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए और देश की तरक्की में अपना योगदान देना चाहिए।हरियाली तीज के अवसर पर रोटरी क्लब की ओर से जूडो स्टेडियम परिसर में पौधारोपण भी किया गया। डॉ. सिमरन ने कहा कि हरियाली तीज हमें प्रकृति और पर्यावरण से जुड़ने का संदेश देती है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने के साथ-साथ उसकी देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए।
इस दौरान रोटरी क्लब एलिट की ओर से जूडो खेलने वाली बेटियों को किट वितरित कर उन्हें सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। डॉ. सिमरन ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और खेलों में भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उन्हें बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध करवाना समाज की जिम्मेदारी है। जूडो कोच रामनिवास ने रोटरी क्लब एलिट की प्रधान डॉ. सिमरन सहित सभी सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने क्लब द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और सहयोग देने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर रोटरी क्लब की सचिव निधि चावला, डॉ. जसवीर सिंह, डॉ. अमित अरोड़ा, राजीव थरेजा, अजय कालड़ा, प्रवीण पुरी, सचिन गुलाटी, मोहित चावला, संजीव गुप्ता, प्रेम सिंह भेरियां सहित ग्रामवासी, जूडो खिलाड़ी एवं बच्चे मौजूद रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज के इस संयुक्त आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
.jpg)
.jpg)