Independence Day: देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों के साहस को कभी भुलाया नहीं जा सकता

80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित

Published On

सोनीपत, सच कहूं। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के गन्नौर उपमडल स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि विधायक देवेन्द्र कादियान ने ध्वजारोहण किया। विधायक  ने स्वतंत्रता दिवस व  हरियाली तीज के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, प्रकृति और नारी शक्ति का प्रतीक है। हरियाणा की धरती वीरता, त्याग और देशभक्ति की गौरवशाली परंपरा के लिए जानी जाती है। अंबाला से 1857 में उठी स्वतंत्रता आंदोलन की चिंगारी ने पूरे देश में आजादी की चेतना को मजबूत किया।

आज हम सब उन वीर जवानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ से अधिक भारतीयों ने विविधता में एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के प्रति अपनी अटूट आस्था के बल पर भारत को विश्व के सबसे बड़े और सशक्त लोकतंत्र के रूप में स्थापित किया है।

यह हमारी आठ दशकों की लोकतांत्रिक यात्रा है जिसने इस भारत देश को एक सशक्त, मजबूत, लोकतांत्रिक देश के रुप में स्थापित किया है। हमारे संविधान निर्माताओं ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के जिन मूल्यों पर लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी थी, वह नींव समय के साथ और मजबूत हुई है। आज मैं देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हमारे वीर सैनिकों को विशेष रूप से नमन करता हूं।

विपरीत परिस्थितियों में भी वे तिरंगे की आन, बान और शान को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहते है।  कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न विभागों व अपने-अपने क्षेत्र में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को  विधायक द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर एसडीएम प्रवेश कादियान, एसीपी विपिन कुमार अहलावत, तहसीलदार ललिता, तहसीलदार (अंडर ट्रेनी) देवेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार अमित कुमार, बीईओ सुरजीत सिंह, बीआरसी आजाद सिंह, कार्यालय अधीक्षक अशाके कुमार, एसडीओ यूएचबीवीएन सतीश गोयत, एपीसी डॉ0 अत्तर सिंह, सचिव मार्केट कमेटी जगबीर सिंह, सचिव नगरपालिका प्रदीप कुमार, एसडीई भूपेन्द्र सिंह व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Related Posts