नशे के खिलाफ देवघर गांव में महापंचायत, 33 लोगों पर कार्रवाई का फैसला
नशे के खिलाफ देवघर गांव में महापंचायत
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: देवघर गांव में फैल रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीणों ने कमर कस ली है इसके लिए ग्रामीणों ने गांव में एक महापंचायत का आयोजन किया और गांव में नशा बेच रहे और नशा करने वाले लोगों को गांव में मिल रहे सरकारी कोटे से राशन बंद करवाने का निर्णय लिया है गांव में हुई पंचायत महापंचायत में गांव के मौजूद लोगों ने भाग लिया और गांव के लगभग 33 लोगों के नाम सामने जो नशा नशे के कारोबार में लिप्त है गांव की महापंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व सरपंच ओमकार ने कहा कि गांव में फैल रहा नशा गांव के लिए एक कलंक साबित हो रहा है।
इससे न केवल आने वाली पीढ़ियां प्रभावित हो रही है बल्कि वर्तमान में युवा भी इसकी चपेट में आकर अपना भविष्य को रहे हैं उन्होंने कहा कि नशे को दूर करने के लिए प्रशासन उनके पूरी तरह से सहयोग करने के लिए तैयार है लेकिन इसके लिए गांव वालों को भी उनका सहयोग करना होगा गांव में हुई महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक सुझाव के नाम के लोग पूरी तरह से नशा नाशक कारोबार छोड़ने और त्यागने का प्राण नहीं लेते तब तक गांव के सरकारी कोटे से मिलने वाले राशन से उनको वंचित रखा जाए जिस पर सभी गांव वालों ने सहमति जताई मौके पर गांव के डॉ ओम सिंह विक्रम सिंह ओमबीर रतन सिंह रंजन शर्मा , सुलेख चंद, उदय सिंह मास्टर प्रेम चंद,राकेश शर्मा और काफी संख्या में मौजिज लोग मौजूद रहे।
