Honesty: छिन्द्रपाल इन्सां ने सोने की अंगूठियां लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल
पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं को दिया श्रेय
सरसा (सच कहूँ न्यूज़)। Sirsa News: वर्तमान घोर कलियुग में जहां लोग थोड़े से पैसों के लालच में आकर किसी की जान लेने से भी नहीं चुकते। ऐसे वक्त में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी ईमानदारी की नित नई-नई मिसाल पेश कर रहे हैं। इसी क्रम में छिन्द्रपाल इन्सां पुत्र भोला सिंह इन्सां गांव नंगल ढाणी ब्लॉक रतनगढ़ तहसील रतिया जिला फतेहाबाद ने रास्ते में मिली सोने की दो अंगुठियां वापिस लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की।
जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को पावन भंडारे के अवसर पर टाइल मिस्त्री डेरा अनुयायी छिन्द्रपाल इन्सां को दो सोने की अंगुठियां मिली। इस पर उन्होंने अंगुठियों के वारिस के बारे में पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके पश्चात छिन्द्रपाल ने वो अंगुठिया जिम्मेदार सेवादारों को सौंप दी ताकि उनके असली वारिस तक पहुँचाई जा सके। छिन्द्रपाल इन्सां ने बताया कि ये सब पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं की बदौलत ही संभव हुआ है, क्योंकि पूज्य गुरु जी ने हमें सिखाया है कि मेहनत, हक-हलाल से कमाई करके ही गुज़र-बसर करना चाहिए। छिन्द्रपाल इन्सां के इस कार्य की आसपास के लोगों ने भी भरपूर प्रशंसा की।
