तरणजोत वैल्फेयर सोसायटी बल्लो ‘स्टेट अवार्ड’ से सम्मानित 

बीते 4 वर्षों के दौरान गांव बल्लो को मिला चौथा राज्य स्तरीय स्टेट अवॉर्ड

Published On

बठिंडा/रामपुरा फूल (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Rampura Phul News: समाज कल्याण और अभिनव विकास कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली प्रसिद्ध संस्था ‘तरणजोत वैल्फेयर सोसायटी बल्लो’ को स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रतिष्ठित ‘स्टेट अवार्ड’ से सम्मानित किया है। यह गाँव बल्लो के लिए बेहद गर्व की बात है कि बहुआयामी विकास कार्यों और गुणवत्तापूर्ण समाज सेवा के लिए पिछले 4 वर्षों के दौरान गांव को चौथा राज्य स्तरीय अवॉर्ड प्राप्त करने का ऐतिहासिक गौरव हासिल हुआ है। स्टेट अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद गाँव पहुंचने पर सोसायटी के अध्यक्ष अवतार सिंह मान (टोफी) का ग्राम पंचायत और नगरवासियों द्वारा फूलों की वर्षा एवं हार पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया तथा लड्डू बांटे गए।

इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष अवतार सिंह और प्रवक्ता भूपेन्द्र सिंह जटाणा ने बताया कि यह उपलब्धि पूरे ग्रामीणों व सोसायटी के अथक सदस्यों की मेहनत तथा अटूट सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय सम्मान से संस्था की जिम्मेदारी और बढ़ गई है तथा गाँव की बेहतरी के लिए चल रहे विकास एवं कल्याण कार्यों की रफ्तार अब और तेज होगी, जो कभी रुकेगी नहीं। सोसायटी के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गुग्गू ने गाँव की पिछली उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इससे पहले पर्यावरण संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा ‘शहीद भगत सिंह पर्यावरण अवॉर्ड’, बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए ग्राम सेवक परमजीत सिंह भुल्लर को स्टेट अवॉर्ड, पंचायत प्रगति सूचकांक रैंकिंग में पंजाब में पहला स्थान हासिल करने पर सरपंच अमरजीत कौर को स्टेट अवॉर्ड और अब अभिनव समाज कल्याण कार्यों के लिए तरणजोत वेलफेयर सोसायटी को स्टेट अवॉर्ड मिला है। 

सोसायटी द्वारा हर क्षेत्र में किया जा रहा बेहतर कार्य: मान

सोसायटी के संरक्षक एवं प्रसिद्ध कारोबारी गुरमीत सिंह मान ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार ने हमेशा मेरिट के आधार पर ही गाँव बल्लो के विकास मॉडल का चयन किया है। उन्होंने कहा कि सोसायटी द्वारा मुख्यमंत्री के नक्शेकदम पर चलते हुए पर्यावरण संरक्षण, नि:शुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तथा शिक्षा में सुधार के लिए निरंतर और निर्बाध रूप से कार्य किया जा रहा है।

तरणजोत वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अवतार सिंह मान को सम्मानित करते मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व ग्रामीणों के साथ खुशी साझा करते अवतार सिंह मान

Rampura Phul News (2)

 

About The Author

Related Posts