SBI New Rules: अब ट्रांजैक्शन पर लगेगा ₹15 शुल्क! SBI ने BSBD खातों से किया कैश निकासी के नियमों में बदलाव

खाताधारक हर महीने चार बार तक बिना शुल्क नकद निकासी कर सकेंगे

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट यानी BSBD खातों से नकद निकासी को लेकर शुल्क व्यवस्था में बदलाव किया है। नए नियम के तहत खाताधारक हर महीने चार बार तक बिना शुल्क नकद निकासी कर सकेंगे। इसके बाद होने वाली प्रत्येक नकद निकासी पर निर्धारित शुल्क देना होगा। SBI New Rules

चार कैश निकासी रहेंगी मुफ्त

एसबीआई के अनुसार, BSBD खाते के ग्राहकों को हर महीने चार नकद निकासी मुफ्त मिलती रहेंगी। इस सीमा के बाद कैश निकालने पर प्रत्येक लेनदेन के लिए 15 रुपये शुल्क, जीएसटी को छोड़कर, देना होगा। इसका मतलब है कि जिन ग्राहकों को एक महीने में चार से अधिक बार नकद निकालने की आवश्यकता पड़ती है, उन्हें पांचवीं और उसके बाद की प्रत्येक पात्र नकद निकासी पर शुल्क देना होगा।

डिजिटल ट्रांजैक्शन पर शुल्क नहीं

बैंक ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल माध्यम से किए जाने वाले लेनदेन पर यह शुल्क लागू नहीं होगा। बैंक के मुताबिक डिजिटल ट्रांजैक्शन पहले की तरह मुफ्त उपलब्ध रहेंगे। इससे ग्राहकों के लिए ऑनलाइन बैंकिंग और अन्य डिजिटल भुगतान माध्यमों का इस्तेमाल नकद लेनदेन के मुकाबले अधिक सुविधाजनक विकल्प बना रहेगा। SBI New Rules

AePS को लेकर भी बदला नियम

SBI ने आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया है। पहले चार मुफ्त लेनदेन की मासिक सीमा तय करते समय डिजिटल लेनदेन की श्रेणी में आने वाले AePS ट्रांजैक्शन को इस गणना से बाहर रखा जाता था। नए नियमों में यह छूट समाप्त कर दी गई है। यानी अब लागू व्यवस्था के तहत AePS लेनदेन भी संबंधित मुफ्त लेनदेन की सीमा में शामिल किए जाएंगे।

SBI के मुनाफे में भी बढ़ोतरी

बैंक ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के वित्तीय प्रदर्शन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में SBI का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 10.23 प्रतिशत बढ़कर 21,121.22 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 19,160.44 करोड़ रुपये था। बैंक की ब्याज से होने वाली आय भी बढ़ी। पहली तिमाही में यह 8.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,27,896.46 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,17,830.28 करोड़ रुपये थी। SBI New Rules

कुल आय में 6.2 प्रतिशत की वृद्धि

अन्य आय को शामिल करने के बाद SBI की कुल आय पहली तिमाही में सालाना आधार पर 6.2 प्रतिशत बढ़कर 1,43,819.15 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कुल आय 1,35,341.56 करोड़ रुपये थी। हालांकि बैंक के खर्च में भी बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कुल खर्च 5.2 प्रतिशत बढ़कर 1,10,289.97 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल समान अवधि में बैंक का कुल खर्च 1,04,797.09 करोड़ रुपये था। SBI New Rules

About The Author

Related Posts