Rain News: मुजफ्फरनगर में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर भरा पानी
जिले में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर भरा पानी
Published On
मुजफ्फरनगर (सच कहूँ/अनु सैनी)। Muzaffarnagar Rain News: जिले में मंगलवार को अचानक तेज बारिश शुरू होने से जनजीवन प्रभावित हो गया। देखते ही देखते बारिश ने रफ्तार पकड़ ली, जिससे शहर और आसपास के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
अचानक हुई तेज बारिश से बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भी लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई स्थानों पर सड़कें पानी से लबालब नजर आईं। बारिश के कारण वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
तेज बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव ने नगर व्यवस्था की पोल खोल दी। लोगों ने जल निकासी की बेहतर व्यवस्था कराने की मांग की है।
