CBSE Taekwondo 2026: पुण्य पाथरिया और लीशा दहिया का सी.बी.एस.ई. नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन। 

CBSE North Zone-2 Taekwondo Tournament में लिटल एंजल्स स्कूल की खिलाड़ी पुण्य ने Gold, लीशा ने Silver और हर्षित ने Bronze Medal जीता

Published On

सोनीपत, (सच कहूं)।  7 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक जे.के.पी. इंटरनेशनल स्कूल, गोहाना में आयोजित सी.बी.एस.ई. नार्थ जोन-2 ताइक्वांडो टूर्नामेंट में लिटल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में लगभग तीन हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। लिटल एंजल्स स्कूल के पुण्य पाथरिया ने स्वर्ण पदक, लीशा दहिया ने रजत पदक और हर्षित ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पुण्य पाथरिया और लीशा दहिया का चयन सी.बी.एस.ई. नेशनल प्रतियोगिता के लिए भी हुआ जो कि विद्यालय और सभी खिलाड़ियों के लिए बड़े ही गर्व की बात है।विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग, प्रधानाचार्या आशा गोयल, उपप्रधानाचार्या गीता अरोड़ा ने विजेता छात्रों को बधाई व शुभकामनाएँ दीं।

About The Author

Related Posts