Fake Instagram ID: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की फोटो-वीडियो पोस्ट की, केस दर्ज

Fake Instagram ID बनाकर महिला की फोटो-वीडियो की पोस्ट, अज्ञात आरोपी पर केस

Published On

गोरीवाला (सच कहूँ न्यूज)। Fake Instagram ID News: गांव दीवानखेड़ा निवासी महिला की फोटो और वीडियो उसकी अनुमति के बिना कॉपी कर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने और उस पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर थाना सदर डबवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता संतोष पत्नी शिशपाल ने पुलिस को बताया कि उसकी वास्तविक इंस्टाग्राम आईडी पर उसकी फोटो, वीडियो और रील्स पोस्ट हैं। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फोटो व रील्स कॉपी कर उसके नाम और पहचान का इस्तेमाल करते हुए फर्जी आईडी बनाई और उस पर उसकी फोटो व वीडियो पोस्ट करने शुरू कर दिए।

बार-बार मना करने के बाद भी पोस्ट करता रहा आरोपी

महिला के अनुसार उसने अपनी वास्तविक आईडी से आरोपी को कई बार संदेश भेजकर फोटो-वीडियो पोस्ट नहीं करने और उसे फॉलो नहीं करने के लिए कहा, लेकिन इसके बावजूद पोस्ट जारी रहे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इससे अन्य उपयोगकर्ता अनावश्यक टिप्पणियां कर रहे हैं और उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है। महिला ने साइबर पोर्टल 1930 पर भी आॅनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस फर्जी आईडी से जुड़ी तकनीकी जानकारी जुटाकर आरोपी की पहचान करने में लगी है।

Instagram

About The Author

Related Posts