Sanitation Workers' Strike: सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, दादरी में नगर परिषद कार्यालय पर जड़ा ताला 

मंत्री विपुल गोयल की निकाली शव यात्रा, परशुराम चौक पर फूंका पुतला, ठेका प्रथा खत्म करने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग

Published On

भिवानी/चरखी दादरी (सच कहूँ न्यूज)। Charkhi Dadri News: नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर करीब दो घंटे तक ताला जडकर कामकाज ठप रखा। इसके बाद कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालते हुए परशुराम चौक पर उनका पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मचारी प्रधान सूरज कुमार की अगुवाई में नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने नगर परिषद के वाइस चेयरमैन को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।  इसके बाद कर्मचारियों ने मंत्री विपुल गोयल के पुतले की अर्थी तैयार कर शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से शव यात्रा निकाली।

प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए परशुराम चौक पहुंचे, जहां मटका फोड?े के बाद पुतले को आग के हवाले कर दिया। प्रधान सूरज कुमार ने कहा कि राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 13 मई को सरकार के साथ हुए समझौते में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार ने इसे लागू नहीं किया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा व आउटसोर्सिंग खत्म करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और 13 मई के समझौते को लागू करने की मांग उठाई।

 

About The Author

Related Posts