डीजे बंद कराने से बौखलाए दबंगों का परिवार पर हमला, मुकदमा दर्ज

डीजे बंद कराने को लेकर बवाल

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गांव पावटी कलां में डीजे बंद कराने से बौखलाएं दबंगों ने हमला करके युवती समेत तीन लोगो को घायल कर दिया। मामले में पिता-पुत्र समेत चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। क्षेत्र के गांव पावटी कलां निवासी अनुज ने कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कराया है। बताया कि विगत 14 अगस्त को शाम करीब आठ बजे उसका भाई संजय व बहन सरिता अपने घेर से पशुओं को खोलकर घर ले जा रहे थे। पडोसी सुधीर, रितिक, शिब्बू व राजपाल रास्ते में डीजे रखकर तेज आवाज में बजा रहे थे। उसके भाई व बहन ने पशुओं को वहां से निकालने के लिए इन लोगो से कुछ देर के लिए डीजे बंद करने को कहा, लेकिन उन्होंने डीजे बंद करने से स्पष्ट मना कर दिया। इसके बाद, उसने डायल-112 पर कॉल करके मामले की सूचना पुलिस को दी, जिस पर क्षेत्र में कार्यरत पुलिस रिस्पांस व्हीकल(पीआरवी) पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और डीजे बंद कराकर वापिस चले गए।

आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद डीजे बंद कराने से बौखलाएं आरोपियों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार तलवार आदि से लैस होकर उसके तथा उसके परिवार के लोगो पर हमला कर दिया। आरोपियों के हमले में उसके पिता के बाएं हाथ में काफी चोट आई है। भाई संजय के सिर में भी गम्भीर चोट पहुंची है, जिसमें छः टांके आये है। उसकी बहन सरिता के दायां हाथ भी चोटिल हुआ है। शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ोस से काफी लोग आ गए, जिस पर आरोपी कानूनी कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पर डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मी फिर से गांव में पहुंचे तथा उसे तथा उसकी बहन व पिता को उपचार हेतु कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 

About The Author

Related Posts