भारतीय संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण सभी की जिम्मेदारी: रंजीता धामा

"लोनी मेरा परिवार", हम सभी  त्योहार मिलजुल कर उत्साह और उमंग के साथ  मनाते हैं:मनोज धामा* 

Published On

गाजियाबाद/लोनी (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Loni News: राजधानी दिल्ली से सटे  लोनी में हरियाली तीज का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। देर शाम स्थानीय लेखा फार्म हाउस में नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोनी की विभिन्न कॉलोनियों से हजारों की संख्या में महिलाएं और बच्चियां पहुंचीं। पारंपरिक गीत-संगीत, झूलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच महिलाओं ने जमकर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए झूलों की विशेष व्यवस्था की गई थी। नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने भी महिलाओं के साथ झूले का आनंद लिया। वहीं, बच्चों के लिए मिकी-माउस समेत विभिन्न झूलों की व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट भी महिलाओं के आकर्षण का केंद्र रहे। रंजीता धामा ने कार्यक्रम में पहुंची माताओं-बहनों का स्वागत करते हुए उन्हें हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महिलाओं के बीच पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सहयोग की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम में आयोजित पारंपरिक गीतों और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। महिलाओं ने गीतों पर उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं।

लोनी की जनता हमारा परिवार: मनोज धामा

इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने कहा कि "लोनी की जनता उनके लिए परिवार की तरह" है।सभी ने एकता के साथ तीज उत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि "मेरा  लोनी परिवार" एकता की मिसाल है।   परिवार में जब कोई त्योहार आता है तो सभी लोग मिलजुल कर उत्साह और उमंग के साथ उसे मनाते हैं। और परिवार के बुजुर्गों के आशीर्वाद से आगे भी निरंतर एक साथ मिलकर यूँ  ही त्यौहार मनाते रहेंगे।  उन्होंने कहा कि आज  के  उत्सव में हजारों की संख्या में माताओं, बहनों और बेटियों का कार्यक्रम में पहुंचना उनके लिए खुशी की बात है। उन्होंने लोनी की मातृशक्ति से आगे भी इसी तरह अपना आशीर्वाद और सहयोग बनाए रखने की अपील की।

Loni News (2)

 

About The Author

Related Posts