Voter Registration Camp: एसडीएस कॉलेज में दो दिन नए मतदाताओं के लिए भरे जाएंगे फॉर्म।
17 और 18 अगस्त को आयोजित कैंप में विद्यार्थियों को Voter Registration और SIR प्रक्रिया की दी जाएगी जानकारी
खरखौदा, (सच कहूं)। शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय पिपली में नए मतदाताओं के फार्म भरवाने के लिए दो दिवसीय कैंप का शुभारंभ । कैंप का आयोजन 17 से 18 अगस्त को किया जाएगा ।इस कैंप का आयोजन प्राचार्या डॉक्टर तराना नेगी के मार्गदर्शन में राजनीति विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका नीरा के द्वारा किया गया। प्राचार्या ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है ।
इसीलिए प्रत्येक 18 वर्ष के नागरिक को वोट बनवाना चाहिए। एक वोट देश और समाज के भविष्य को प्रभावित करता है । वोट केवल एक अधिकार ही नहीं बल्कि देश के प्रति हमारी एक जिम्मेदारी भी है ।कैंप के माध्यम से ही प्राध्यापिका डॉ संगीता मान के द्वारा विद्यार्थियों को एस. आई . आर की जानकारी देते हुए उन्हें मतदाता सूची में आई त्रुटि को ठीक करवाने के संबंध में पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई।